क्रियात्मक अनुसंधान

क्रियात्मक अनुसन्धान दिन प्रतिदिन की स्वाभाविक परिस्थितियों की समस्यायों को पहचाने, अध्ययन करने एवं समाधान खोजने की ओर प्रवृत होता है।

प्रोफेसर स्टीफन एम् कोरी के अनुसार- श्अभ्यास कर्ता द्वारा अपने निर्णयों व क्रियाओं का निर्देशन, संशोधन व मूल्यांकन की दृष्टि से अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली प्रक्रिया को अनेक व्यक्ति क्रियात्मक अनुसन्धान कहते है।श्

समस्या- 

श्विषय से सम्बन्धित प्रकरण को समझने में कठिनाई की समस्याश् 

समस्या का विशिष्ट रूप- बी.एड. अध्यापकों द्वारा शिक्षण में अन्य सहायक सामग्री का उपयोग न करना जिससे विद्यार्थियों को प्रकरण समझाने में कठिनाई का होना ।

साक्षियॉ-

१- कक्षा अवलोकन के द्वारा यह ज्ञात किया गया कि शिक्षक शिक्षण में सहायक सामग्री का उपयोग करते है की नहीं ।

२- विद्यार्थियों का विषय से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों पर राय जानी गई।

३- किस प्रकार के प्रकरण विद्यार्थियों को समझ में नहीं आते है विद्यार्थियों और शिक्षकों माध्यम से ज्ञात किया गया ।

४- विषय और प्रकरण से सम्बन्धित वाक्यांशों का अवलोकन किया गया। 

५- शिक्षण हेतु नविन तकनीकों की उपलब्धता है कि नहीं ज्ञात किया गया।

समस्या का कारण- 

१- शिक्षकों द्वारा शिक्षण के समय सहायक सामग्री का उपयोग न करना ।

२- विद्यार्थियों का कक्षा में रूचि न लेना ।

३- प्रकरण का सैदंतिक होना ।

४- प्रकरण में प्रयुक्त वाक्यांश का कठिन होना ।

५- शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सिखाने के लिए अभिप्रेरित न कर पाना।

परिकल्पना-

1. यदि शिक्षक शिक्षण कार्य में सहायक सामग्री का उपयोग करे तो प्रकरण छात्रों के समझ में आ जायेगा।

2. यदि शिक्षक प्रकरण को विद्यार्थियों को सिखाने के लिए प्रेरित करे तो प्रकरण छात्रों की समझ में आ जायेगा। 

3. यदि शिक्षक प्रकरण को विभिन्न शिक्षण विधियों से प्रस्तुत करे तो प्रकरण छात्रों की समझ में आ जायेगा ।

परिकल्पना का क्रियात्मक पक्ष- 

1. कक्षा में शिक्षण सहायक सामग्री की सहायता से शिक्षण कार्य करना। 

2. कक्षा में छात्रों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य विभिन्न उद्दीपको (पुरस्कार, दंड) की सहायता लेना ।

3. शिक्षण की विभिन्न विधियों एवं तकनीको का उपयोग कक्षा शिक्षण के दौरान करना। 

परिकल्पना का लक्ष्य पक्ष-

1. छात्रो को सीखने में होने वाली समस्या का कम होना ।

2. छात्रों को सीखने के लिये प्रोत्साहित करना ।

3. नई शिक्षण विधि द्वारा सिखाने की प्रक्रिया करना।

क्रियात्मक परिकल्पना के परिक्षण की रूप रेखा-

1. यदि शिक्षक शिक्षण कार्य में सहायक सामग्री का उपयोग करे तो प्रकरण छात्रों के समझ में आ जायेगा।

-योजना प्रारम्भ करनी है-विधि - साधन  समय

1 विषय से सम्बन्धित कठिन प्रकरण का चिंहित करना - पाठ्यक्रम का अवलोकन एवं छात्र सहायता- पाठ्यचर्या 2 दिन 

2 शिक्षण हेतु नविन तकनीकों की उपलब्धता - प्रधानाचार्य की सहायता से शिक्षण सहायक सामग्री - 3 दिन 

3 शिक्षण कार्य शिक्षण सहायक सामग्री से - शिक्षक स्वयं - शिक्षण सहायक सामग्री - 2 सप्ताह

4 शिक्षण दृश्य श्रव्य साधनों से - शिक्षक स्वयं - प्रोजेक्टर  -3 सप्ताह

2. यदि शिक्षक प्रकरण को विद्यार्थियों को सिखाने के लिए प्रेरित करे तो प्रकरण छात्रों की समझ में आ जायेगा। 

योजना प्रारम्भ करनी है - विधि साधन  - समय

1 छात्रो को प्रेरित करना - अध्यापक स्वयं एवं छात्र सहायता - पुरस्कार दंड - 2 सप्ताह

2 छात्रों को मौखिक अभिप्रेरित करना - अध्यापक स्वयं एवं छात्र सहायता - छात्रों की शैक्षिक स्थिति  - 6 दिन

3 छात्रों को विशेष साधनों की सहायता से सीखने के अभिप्रेरित करना  - अध्यापक स्वयं एवं छात्र सहायता - भौतिक एवं मौखिक अभिप्रेरणा - 6 दिन


3. यदि शिक्षक प्रकरण को विभिन्न शिक्षण विधियों से प्रस्तुत करे तो प्रकरण छात्रों की समझ में आ जायेगा ।

योजना प्रारम्भ करनी है - विधि साधन  - समय

1 शिक्षण कार्य नवीन विधि से करना   - अध्यापक स्वयं प्रोजेक्टर  - 3 सप्ताह

2 शिक्षण कार्य छात्रों की सहायता से    - छात्र सहायता से     - अभिप्रेरणा     - 5 दिन

3 शिक्षण कार्य नवीन विधि से करना   - अध्यापक स्वयं  - त्कनीकों की सहायता से  - 2 सप्ताह


अंतिम निर्णय - 

शिक्षक शिक्षण के दौरान शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग करे, तो छात्रों को सीखने में समस्या नहीं होगी, इस कार्य हेतु शोध कर्ता को ४१ दिन का समय चाहिए। अतः प्रथम क्रियात्मक परिकल्पना सत्यापित की जाती है। शिक्षक शिक्षण को और रूचि कर बनाने के लिए उपर्युक्त दोनों परिकल्पना पर विचार कर सकता है। 

निष्कर्ष-

 शोधकर्ता द्वारा किया गया शोध यह व्यक्त करता है, कि कक्षा शिक्षण के समय शोधार्थी द्वारा दिये गये, सुझाव मान्य किये जाते है, तो कक्षा शिक्षण रुचिकर एवं विद्यार्थियों के अनुकूल होगा, जिससे छात्र सीखने के लिए प्रेरित होगे जो शिक्षण कार्य के लिए उत्तम होगा।